कुरुक्षेत्र प्रकाशित:
पिपली चिड़ियाघर में सुधा ई. आईएफएस के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता अभियान
कुरुक्षेत्र में सेवा पखवाड़ा, पिपली चिड़ियाघर में सुधा ई. आईएफएस के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता अभियान, बांटे जूट के थैलेकुरुक्षेत्र/पिपली । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चल...
कुरुक्षेत्र में सेवा पखवाड़ा, पिपली चिड़ियाघर में सुधा ई. आईएफएस के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता अभियान, बांटे जूट के थैले
कुरुक्षेत्र/पिपली । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत कुरुक्षेत्र वन विभाग द्वारा पिपली क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र की उपवन संरक्षक एवं आईएफएस मैडम सुधा ई. के नेतृत्व में वन विभाग के समस्त स्टाफ ने पिपली चिड़ियाघर और वन विभाग परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की सूरत बदली।
परिसर की साफ-सफाई के उपरांत वन विभाग की टीम रामपुरा नर्सरी पहुंची, जहां मुख्य अतिथि सुधा ई. (आईएफएस), वन राजिक अधिकारी सुभाष चंद और पिपली बीट इंचार्ज राजू बिबियान ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों को पौधों की सुरक्षा और उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से आईएफएस सुधा ई. द्वारा उपस्थित समस्त स्टाफ और फील्ड कर्मचारियों को कपड़े व जूट के थैले बांटे गए। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी परिसरों और दैनिक जीवन में पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जाए।

पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: सुघा ई.
मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आईएफएस सुघा ई. ने कहा, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्लास्टिक और पॉलीथिन आज हमारी मिट्टी और जलस्रोतों को बंजर बना रहे हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित रखना होगा। इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी, इसलिए आज सभी कर्मचारियों को जूट के बैग वितरित किए गए हैं ताकि हम समाज के सामने एक उदाहरण पेश कर सकें। केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका वृक्ष बनने तक पालन-पोषण करना भी हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
Dr. Jarnail Singh मुख्य संपादक
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।